जलापूर्ति ठीक करने का निर्देश

लातेहार : समाहरणालय के सभागार में समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में की गयी. इसमें बरवाडीह प्रखंड के सीडीपीअो की अनुपस्थिति पर वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया गया. उपायुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि सामान्य प्रकृति व उद्देश्यवाली योजनाअों का क्रियान्वयन विभाग समन्वय बना कर करे. महुआडांड़ […]

लातेहार : समाहरणालय के सभागार में समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में की गयी. इसमें बरवाडीह प्रखंड के सीडीपीअो की अनुपस्थिति पर वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया गया. उपायुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि सामान्य प्रकृति व उद्देश्यवाली योजनाअों का क्रियान्वयन विभाग समन्वय बना कर करे.

महुआडांड़ प्रखंड में जलापूर्ति ठीक करने का निर्देश दिया गया है. जिले के सभी चापानलों की सूची जमा करने के लिए भी कहा गया, ताकि पता चले कि जिले में कितने चापानल खराब हैं. असाध्य रोग का पैसा जरूरतमंदों के खाते में भेजने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. पिछले वित्तीय वर्ष में असाध्य रोग से पीड़ित लोगों के 1.5 करोड़ रुपये वापस हुए थे.

उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करें, ताकि योजनाअों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. पेंशन की समस्या को लेकर अंचल कार्यालय में कैंप लगायें. मौके पर उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, निर्मल झा, प्रिंस गोडविन, ललन कुमार, उत्तम प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >