10 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया

लातेहार के हेरहंज में पुलिस की कार्रवाई हेरहंज (लातेहार) : हेरहंज थाना क्षेत्र के कटांग, कुरांग व खिराखांड़ टोला में गुरुवार को पुलिस ने करीब 10 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल काे नष्ट कर दिया. एसपी अनूप बिरथरे की निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस टीम ने अवैध रूप से उगायी जा रही […]

लातेहार के हेरहंज में पुलिस की कार्रवाई

हेरहंज (लातेहार) : हेरहंज थाना क्षेत्र के कटांग, कुरांग व खिराखांड़ टोला में गुरुवार को पुलिस ने करीब 10 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल काे नष्ट कर दिया. एसपी अनूप बिरथरे की निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस टीम ने अवैध रूप से उगायी जा रही पोस्ते की फसल को ट्रैक्टर से रौंदवा दिया गया. डंडे से पीट कर उसे बर्बाद कर दिया.

मालूम हो कि गैरमजरुआ भूमि व वनक्षेत्र की भूमि पर कुछ लोग चाेरी-छिपे इसकी खेती करते हैं. बाहरी लोगों द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों को लालच देकर अवैध खेती के लिए प्रेरित किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >