अधूरी योजना पूर्ण करें : डीडीसी

मनरेगा, इंदिरा आवास एवं योजना बनाओ अभियान की समीक्षा लातेहार : उप विकास आयुक्त शकील जब्बार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास एवं योजना बनाओ अभियान की समीक्षा की गयी. श्री जब्बार ने योजना बनाओ अभियान के तहत पंचायत योजना दल को छह फरवरी तक ग्रामसभा व टोला सभा पूर्ण […]

मनरेगा, इंदिरा आवास एवं योजना बनाओ अभियान की समीक्षा
लातेहार : उप विकास आयुक्त शकील जब्बार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास एवं योजना बनाओ अभियान की समीक्षा की गयी. श्री जब्बार ने योजना बनाओ अभियान के तहत पंचायत योजना दल को छह फरवरी तक ग्रामसभा व टोला सभा पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.
ग्रामसभा का फोटो अपलोड करने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. डीडीसी ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए चयनित इंदिरा आवास योजना के लाभुकों को पंजीकृत कर योजना स्वीकृत करने का निर्देश नोडल अधिकारी को दिया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 की अधूरी इंदिरा आवास को भी पूर्ण करने का निर्देश दिया. एसी व डीसी बिल के तहत संबंधित विपत्र जमा करने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया.
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को दी जानेवाली प्रकर्मी राशि व बैंक ऋण का लक्ष्य हासिल करने का भी निर्देश दिया गया. डीडीसी ने प्रत्येक बुधवार को शिकायत कोषांग से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >