लातेहार : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अनुशंसा पर लातेहार के दो आधार पंजीकरण फ्रेंचाइजी सेंटर को बंद करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के मनकेरी गांव में आधार पंजीकरण के लिए 250 रुपये लेने का शिकायत उपायुक्त को प्राप्त हुई थी.
शिकायत के आलोक में जांच कराने पर उपायुक्त ने मामले को सही पाया. इसके बाद रांची के इ-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित आलोक ने सदर प्रखंड के भुसूर गांव के अभय कुमार तथा जालीम गांव के चंदन कुमार के सेंटर को तत्काल बंद करा दिया.
