मनिका (लातेहार) : मनरेगा के 10 साल पूरा होने पर ग्राम स्वराज मजदूर संघ एवं मनरेगा सहायता केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रैली निकाली गयी. कार्यक्रम में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी शामिल हुए. रैली के बाद आयोजित सभा में श्री द्रेज ने मजदूरों से अपने हक एवं अधिकार के लिए संगठित होने की अपील की. मौके पर नामुदाग मुखिया श्यामा सिंह, अमर दयाल, धीरज समेत कई मजदूर व किसान उपस्थित थे.
पीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीअो को सौंपा
कार्यक्रम के बाद मजदूरों ने बीडीअो को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा. जिसमें सुखाड़ के मद्देनजर सभी गांव-टोलों में काम उपलब्ध कराने, मनरेगा कानून के तहत वर्ष में 150 दिन काम देने, न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने, मजदूरी मिलने में विलंब होने पर 2500 रुपये मुआवजा देने, गर्भवती महिला मजदूर को एक माह तक सवैतनिक मातृत्व अवकाश देने एवं उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मनरेगा की सभी प्रक्रियाअों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग शामिल है.
