बालूमाथ : बालूमाथ थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर दो अलग-अलग स्थान से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार यादव (ग्राम मकरा) के घर से काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो (नंबर जेएच 13ए 3017) व तेजनारायण साव उर्फ गुडानी (ग्राम राजगुरु) के घर से हीरो होंडा सीडी डॉन (जेएच01वाइ/1621) व एक बिना नंबर का पैशन प्रो, फरजी ऑनर बुक की मूल एवं छायाप्रति बरामद किया गया. थाना प्रभारी के अनुसार मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सरगना चंदवा क्षेत्र का है.
गिरोह के लोग अन्यत्र जगह से मोटरसाइकिल चुरा कर बालूमाथ थाना क्षेत्र में बेचा करते हैं. सरगना की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 13/16 की धारा 414, 420, 467, 671, 468, 473 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
