पांच-छह लोगों का मोबाइल छीन ले गये
परचा छोड़ कर संगठन से बात करने का फरमान
चंदवा : थाना क्षेत्र के चकला नावाटोली में मंगलवार की रात करीब 11 बजे उग्रवादी संगठन जेपीसी का सशस्त्र दस्ता पहुंचा. टोरी-शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रहे ट्रैक एंड टावर इन्फ्रा ट्रैक प्रा. लि. के कर्मचारियों को धमकी दी. संगठन से बात करने के बाद ही काम शुरू करने का फरमान जारी किया.
दस्ते के लोग पांच-छह लोगों का मोबाइल भी छीन ले गये. परचा छोड़ कर कहा है कि संगठन के आदेश के बगैर काम करने पर फौजी कार्रवाई की जायेगी. इधर, इस बाबत कोई भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है. पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात इसी संगठन द्वारा सीएमएम रोड में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मार-पीट कर काम बंद करा दिया गया था.
