कार्रवाई.तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध उत्खनन स्थल पर छापामारी
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला उत्खनन किये जानेवाले क्षेत्रों में पुलिस ने छापामारी की. नेतृत्व पुलिस निरीक्षक केके पांडेय ने किया.
उन्होंने बताया कि छापामारी की सूचना मिल जाने के कारण उत्खनन स्थल से मजदूर एवं कोयला माफिया भाग खड़े हुए. पुलिस ने वहां से आठ ट्रैक्टर अवैध उत्खनन किया गया कोयला एवं बड़ी संख्या में कुदाल, तार, टोकरी, बेलचा समेत पंपिंग सेट के उपकरण बरामद किया है.
श्री पांडेय ने बताया कि इस अवैध उत्खनन का सरगना मोतिउर्ररहमान को चिह्नित किया गया है. अन्य लोगों की सहभागिता की छानबीन की जा रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अभय शंकर समेत जिला पुलिस के जवान शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया जा सका था.
