नक्सली कमांडर मनिका से गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुंवर यादव उर्फ बालेश्वर यादव को मनिका के ब्यांग गांव से पकड़ा है. एसपी अनूप बिरथरे ने शनिवार काे प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि वह श्रवण यादव के दस्ते में शामिल था. कुछ दिन पहले माओवादियों का साथ छोड़ […]

लातेहार : पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुंवर यादव उर्फ बालेश्वर यादव को मनिका के ब्यांग गांव से पकड़ा है. एसपी अनूप बिरथरे ने शनिवार काे प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी.
एसपी ने बताया कि वह श्रवण यादव के दस्ते में शामिल था. कुछ दिन पहले माओवादियों का साथ छोड़ कर अपने घर में रह रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम बना कर मनिका के ब्यांग गांव में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ बरवाडीह आैर मनिका थानाें में दो-दाे और लातेहार थाना में एक मामला दर्ज है. प्रेस वार्ता में सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के एसएन सिंह, गोपाल यादव व ओपी सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >