सड़क दुर्घटना में सात घायल

चंदवा : थाना क्षेत्र में एक जनवरी को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. पहली घटना सासंग गांव के समीप सुबह नौ बजे घटी. लातेहार के दो युवक मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गये. इनमें इम्तियाज अंसारी व अजीत कुमार शामिल हैं. इम्तियाज के घुटने की चक्री घूम गयी. उसे […]

चंदवा : थाना क्षेत्र में एक जनवरी को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. पहली घटना सासंग गांव के समीप सुबह नौ बजे घटी. लातेहार के दो युवक मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गये. इनमें इम्तियाज अंसारी व अजीत कुमार शामिल हैं. इम्तियाज के घुटने की चक्री घूम गयी. उसे आंतरिक चोट भी थी. उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. दूसरी घटना लोहरसी गांव की है.

एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया. जिससे चार लोग घायल हो गये. इनमें अमराज एरूद, मो नसीम लोहरसी, सुमित कुमार व तपेशर ठाकुर (हुटाप) शामिल हैं. अमराज, मो नसीम व सुमित को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. सबों के सिर व शरीर में गंभीर चोट है. तीसरी घटना लुकुइया मोड़ के समीप हुई. इसमें मो इरफान (मांडर, रांची) बाइक से गिर कर घायल हो गया. उपचार के पश्चात उसे छोड़ दिया गया. उक्त सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉ नीलिमा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >