वर्षों से पड़े कबाड़ नीलाम होंगे

राजस्व संग्रहण के लिए वार्डवार शिविर लगेगा 20 लोगों को नि:शुल्क पानी का कनेक्शन मिलेगा कई कर्मियों की सेवा का विस्तार किया गया लातेहार : नगर पंचायत लातेहार की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में हुई. बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना समेत विद्युत, पारिवारिक लाभ व भूमि हस्तांतरण पर […]

राजस्व संग्रहण के लिए वार्डवार शिविर लगेगा
20 लोगों को नि:शुल्क पानी का कनेक्शन मिलेगा
कई कर्मियों की सेवा का विस्तार किया गया
लातेहार : नगर पंचायत लातेहार की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में हुई. बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना समेत विद्युत, पारिवारिक लाभ व भूमि हस्तांतरण पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षद को वितरित करने के लिए 80 कंबल दिये गये हैं.
कंबल का वितरण किया जा रहा है. बैठक में नगर पंचायत अंतर्गत कई वर्षों से पड़े कबाड़ की नीलामी की स्वीकृति दी गयी. नीलामी गठित कमेटी के माध्यम से खुली प्रतिस्पर्द्धा के तहत होगी. साथ ही अमवाटीकर मुहल्ले में 20 लोगों को नि:शुल्क पानी का कनेक्शन देने की स्वीकृति दी गयी. राजस्व संग्रहण को लेकर वार्डवार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे करा कर बेघरों को आवास मुहैया कराने का भी निर्णय लिया गया. अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर अॉपरेटर विनय कुमार प्रसाद, तहसीलदार राजू प्रसाद, कनीय अभियंता संदीप कुमार, बिजली मिस्त्री लाल सहाय, चापाकल मिस्त्री केश्वरी यादव एवं शहर की सफाई के लिए पूर्व से रखे गये अनिल राम एवं 16 अन्य श्रमिकों की सेवा का विस्तार किया गया. सुखदेव उरांव एवं अन्य 25 कर्मियों के आवेदन एवं श्रम अधीक्षक लातेहार के पत्रांक 234 के आलोक में निकाय में कार्यरत वेतनभागी एवं अनुबंध कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया गया.
झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 24 के तहत नगर पंचायत के लिए स्टैंडिंग कमेटी गठित की गयी. कमेटी में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड सात, तीन व नौ के पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी को शामिल किया गया है.
बैठक में उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद संतोष रंजन, भुनेश्वर राम, संयुक्ता कुंवर, प्रमीला देवी, इंद्रदेव उरांव, ममता देवी, समशुल होदा, संदीप गुप्ता, संतोष सिंह, राजू प्रसाद, विनय प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >