युवक को चाकू से वार कर घायल किया

चंदवा : अलौदिया पंचायत स्थित बाजारटांड़ हरैया में रविवार की रात मारपीट में छोटू कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में किया गया. जानकारी के अनुसार हरैया का सेवक साव शराब के नशे में था. कुछ बात को लेकर छोटू से उसकी कहासुनी हो गयी. उसने चाकू […]

चंदवा : अलौदिया पंचायत स्थित बाजारटांड़ हरैया में रविवार की रात मारपीट में छोटू कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में किया गया.
जानकारी के अनुसार हरैया का सेवक साव शराब के नशे में था. कुछ बात को लेकर छोटू से उसकी कहासुनी हो गयी. उसने चाकू से छोटू पर वार कर दिया. इससे छोटू बुरी तरह घायल हो गया.
उसके सिर पर चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर नव निर्वाचित मुखिया बालकिशोर लोहरा ने दोनों पक्षों को बैठा कर मामला शांत कराया. सोमवार की शाम मामला थाना पहुंचा है. खबर लिखे जाने तक एक पक्ष मामले में सुलह के पक्ष में नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >