लातेहार में 59 बम मिले

लातेहार : गुमला पुलिस के हत्थे चढ़े माओवादी मिथिलेश यादव की निशानदेही पर लातेहार पुलिस ने कुमंडी जंगल से 59 बम बरामद किये हैं. मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुमंडी जंगल में छापामारी अभियान चलाया. दाे दिनाें तक मुंडार व रानीदह के आसपास जंगल में चार किलोमीटर क्षेत्र में सर्च किया गया. बरामद […]

लातेहार : गुमला पुलिस के हत्थे चढ़े माओवादी मिथिलेश यादव की निशानदेही पर लातेहार पुलिस ने कुमंडी जंगल से 59 बम बरामद किये हैं. मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुमंडी जंगल में छापामारी अभियान चलाया.
दाे दिनाें तक मुंडार व रानीदह के आसपास जंगल में चार किलोमीटर क्षेत्र में सर्च किया गया. बरामद सभी 59 बमाें काे अभियान में शामिल बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया. मिथिलेश यादव मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहनेवाला है दो वर्ष पूर्व वह माओवादी सब जोनल कमांडर गजेंद्र साव के दस्ते में शामिल हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >