लोक अदालत में 24 वाद का निष्पादन

3,91,159 रुपये राजस्व की वसूली लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत का उदघाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार दिनेश ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत नि:शुल्क एवं त्वरित न्याय मुहैया कराती है. अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कौशिक मिश्रा ने मध्यस्थता केंद्र से मिलनेवाली नि:शुल्क विधिक […]

3,91,159 रुपये राजस्व की वसूली
लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत का उदघाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार दिनेश ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत नि:शुल्क एवं त्वरित न्याय मुहैया कराती है. अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कौशिक मिश्रा ने मध्यस्थता केंद्र से मिलनेवाली नि:शुल्क विधिक सेवाअों की चर्चा की.
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद ने कानून की बुनियादी जानकारी दी. अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जस्टिस पीएन भगवती ने लोक अदालत की शुरुआत करायी थी. प्रशिक्षु न्यायाधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि न्याय सबके लिए लोक अदालत का नारा है. विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बाल कानूनों की जानकारी दी.
मंच संचालन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने किया. मौके पर अधिवक्ता संघ के सचिव पीके पांडेय, पीएलए सदस्य लाल जन्मेजय नाथ शाहदेव, नवीन गुप्ता, मिथलेश कुमार, वीणा कुमारी आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के सचिव सह सीजेएम अनिल कुमार पांडेय ने किया. इस लोक अदालत में पांच बेंच का गठन किया गया था. जिसमें कुल 24 वाद का निष्पादन कर 3,91,159 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.
क्षतिपूर्ति वाद का भुगतान
बेंच संख्या एक में मोटर दुर्घटना वाद संख्या 08-12 की आवेदिका कुंती देवी को कुल 3,68,001 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान पीअो जिला जज कुमार दिनेश, सदस्य लोक अभियोजक सुदर्शन मांझी एवं अधिवक्ता सुनील कुमार द्वारा दिलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >