गारू : पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद एसडीअो सह आरअो जगबंधु महथा ने प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य पद पर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. धांगरटोला पंचायत से बालेश्वर सिंह को 661 मत मिले. उन्होंने योगेंद्र उरांव को 78 मत से हराया. बारेसाढ़ पंचायत से मीरा देवी ने 318 मत प्राप्त किया. उन्होंने शबनम बीबी को 73 मतों से हराया. मायापुर पंचायत से संजिता मिंज को 393 मत मिले, उन्होंने रेशमी केरकेट्टा को 27 मत से पराजित किया.
कारवाइ पंचायत के राजेंद्र सिंह ने दधेश्वर सिंह को 40 मत से शिकस्त दी. राजेंद्र को 381 मत मिले. घासीटोला पंचायत से भविता देवी ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी को 96 मतों से पराजित किया. भविता को 899 मत प्राप्त हुए. चोरहा पंचायत सबसे अधिक 12 प्रत्याशियों में से असगर हुसैन ने जीत हासिल की. उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथेंद्र लकड़ा को आठ मत से हराया. रूद पंचायत से सुमन देवी जीतीं.
उन्होंने सुशीता देवी को 102 मत से हराया. सुमन को 686 मत प्राप्त हुए. कोटाम पंचायत से उषा देवी ने जीत दर्ज की. उन्होंने अमृतेश्वर सिंह को 125 मतों से हराया. उषा को 392 मत मिले थे.
