.... वैदिक महायज्ञ का आयोजन

1 चांद 1 : हवन के बाद उपस्थित लोग. प्रतिनिधि, चंदवा सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग आश्रम लुकुइयां में गुरुवार को नववर्ष के मौके पर एक दिनी वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया. सुबह से ही गुरु भाई-बहन आश्रम पहुंचने लगे थे. आश्रम के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभायी. खराब मौसम के बावजूद […]

1 चांद 1 : हवन के बाद उपस्थित लोग. प्रतिनिधि, चंदवा सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग आश्रम लुकुइयां में गुरुवार को नववर्ष के मौके पर एक दिनी वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया. सुबह से ही गुरु भाई-बहन आश्रम पहुंचने लगे थे. आश्रम के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभायी. खराब मौसम के बावजूद लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. यज्ञ में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम अंकित श्वेत ध्वज लहरा कर ध्वज का पूजन किया. श्वेत ध्वजा मधुमत मम प्यारा, सदगुरु सार शब्द सब पारा का सामूहिक गायन किया गया. इसके बाद लोगों ने सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ शुरू हुआ. लोगों ने आहूति देकर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की. यज्ञ के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, जिला संयोजन विशुनदेव प्रसाद, नवाहीर उरांव, नीरा देवी, विजय प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, श्याम सुंदर मिश्र, प्र ाद प्रसाद समेत बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >