बीएसएनल टेलीफोन एक्सचेंज से 25 पीस बैटरी की चोरी

चंदवा प्रखंड कार्यालय से सटे बीएसएनल टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से 25 पीस बैटरी चोरी हो गयी.

चंदवा. चंदवा प्रखंड कार्यालय से सटे बीएसएनल टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से 25 पीस बैटरी चोरी हो गयी. इस संबंध में विभाग के उप मंडल अभियंता हनुमान प्रसाद तिवारी ने चंदवा थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे एक्सचेंज के ठेका कर्मी पवन कुमार गिरि ने दूरभाष पर सूचना दी कि वो चंदवा थाना टोली स्थित अपने मामा के यहां गया था. इसी बीच एक्सचेंज का ताला तोड़कर किसी ने 25 पीस बैटरी चोरी कर ली. श्री तिवारी ने बताया कि 20 मार्च 2024 को सासंग गांव स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से भी 54 पीस बैटरी की चोरी हुई थी. उक्त चोरी का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >