निंद्रा रेलवे स्टेशन से तस्करी के लिए रखा गया 20 चिरान लकड़ी जब्त

निंद्रा रेलवे स्टेशन से तस्करी के लिए रखा गया 20 चिरान लकड़ी जब्त

चंदवा़ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता के निर्देश पर रविवार की सुबह निंद्रा रेलवे स्टेशन पर अवैध चिरान लकड़ी की तस्करी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलवे स्टेशन में अवैध तरीके से रखा गया 20 चिरान लकड़ी का बोटा वन विभाग के कर्मियों ने देखा. लकड़ी के समीप आकर जांच-पड़ताल करने पर कोई भी लकड़ी का मालिक वहां नहीं पहुंचा. इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने उसे जब्त कर लिया. बताते चलें कि चार दिन पूर्व प्रभात खबर में वन क्षेत्र में अवैध तरीके से काटे जा रहे जंगल तथा ट्रेन की मदद से हो रहे अवैध लकड़ी की तस्करी संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. निंद्रा रेलवे स्टेशन से बरामद लकड़ी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि लगातार यहां से चिरान लकड़ी की तस्करी होती है. छापामारी अभियान में प्रभारी वनपाल आलोक तिग्गा, हरेंद्र सिंह एवं अनिल कुमार मौजूद थे. वन कर्मियों ने बताया कि लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इस अवैध कार्य में लगे लोगों के नाम की जांच की जा रही है. पता चलते ही उन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जायेगा. ग्रामीणों की बैठक कल

लातेहार. सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत में हिंडालको और डीवीसी कंपनी से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई है. इस आशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने दी है. श्री कुमार ने बताया कि बैठक में रिचुघुटा, भुसुर, देवदरिया समेत कई गांव के ग्रामीण शामिल होंगे. बैठक के मुख्य अतिथि लातेहार विधायक प्रकाश राम होंगे. बैठक में दोनों कंपनियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >