दो पिकअप से 20 मवेशी जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

दो पिकअप से 20 मवेशी जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

मनिका़ पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादे गये 20 मवेशियों को बरामद किया है. इस मामले में वाहन चालकों और व्यापारियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में हिरालाल चौधरी (50) खामडीह सतबरवा, अहमद अंसारी (66), इरफान अंसारी (47), जैनुल अंसारी (40) सभी थाना लेस्लीगंज जिला पलामू, अधीन कुमार यादव (18) होटवाग लातेहार एवं दानीश अंसारी (18) पंडरी जिला रांची शामिल हैं. पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़े गये वाहन : थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से पिकअप पर पशुओं को लादकर अवैध रूप से लातेहार ले जाया जा रहा है. सूचना के आलोक में सअनि कमलेश कुमार प्रसाद व सशस्त्र बल ने नामुदाग स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग लगायी. इस दौरान पिकअप वाहन (जेएच03एपी-9759) और (जेएच19एफ-2465) को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें से 20 पशु बरामद हुए. पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज : पकड़े गये लोगों से जब पशु परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गयी, तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों और मवेशियों को जब्त कर लिया. इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 09/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >