4..पीडि़तों को मुआवजे की मांग

लातेहार. चूरिया की घटना के बाद बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव ने पीडि़तों के लिए मुआवजे की मांग जिला एवं अंचल कार्यालय से की है. गोलीबारी में केश्वर उरांव के एक बैल एवं बालो उरांव के एक सूअर की मौत हो गयी. इसके अलावा केश्वर उरांव की दो बकरी तथा बालो उरांव की एक […]

लातेहार. चूरिया की घटना के बाद बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव ने पीडि़तों के लिए मुआवजे की मांग जिला एवं अंचल कार्यालय से की है. गोलीबारी में केश्वर उरांव के एक बैल एवं बालो उरांव के एक सूअर की मौत हो गयी. इसके अलावा केश्वर उरांव की दो बकरी तथा बालो उरांव की एक बछिया, नेपाली उरांव व जगलू उरांव के एक-एक बैल गोली लगने से घायल हैं. सभी की हालत गंभीर है. मुखिया ने कहा कि खेती के मौसम में मवेशियों के मारे जाने से ग्रामीणों को काफी क्षति हुई है. प्रशासन को इसका उचित मुआवजा देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >