राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 09 Jun 2026 8:58 PM
राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
लातेहार ़ भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी सातों अंचलों के राजस्व अभिलेखों (हाल सर्वे) में पायी गयी गंभीर त्रुटियों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि बालूमाथ, बरवाडीह, महुआडांड़, चंदवा, मनिका, गारू और लातेहार अंचल में सर्वे के दौरान भारी गड़बड़ियां हुई हैं. इससे ग्रामीण जनता में भारी आक्रोश है और वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस ज्वलंत मुद्दे को झारखंड विधानसभा में भी उठाया गया था, इसके बाद सरकार ने 31 अक्तूबर 2019 को पुनः सर्वे का निर्देश दिया था. सात वर्ष बाद भी कार्रवाई सिफर : नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि अधिसूचना जारी हुए सात वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि त्रुटिपूर्ण हाल खतियान में सुधार की प्रक्रिया अविलंब शुरू नहीं की गयी, तो पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, जिला मंत्री ध्रुव पांडेय और अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










