दिनेश गोप से मिलने जा रहा सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

10 लेट-4- प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारीलातेहारपीएलएफआइ का मुकेश यादव 13 मामलों में आरोपीदेसी कट्टा व दो गोलियां बरामदप्रतिनिधि, लातेहारपीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के सबजोनल कमांडर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. मुकेश यादव पर कई थानों में कुल […]

10 लेट-4- प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारीलातेहारपीएलएफआइ का मुकेश यादव 13 मामलों में आरोपीदेसी कट्टा व दो गोलियां बरामदप्रतिनिधि, लातेहारपीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के सबजोनल कमांडर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. मुकेश यादव पर कई थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं. पुलिस उपाधीक्षक रौशन गुडि़या ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस यह जानकारी दी. बताया कि एसपी डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना प्रभारी अजय कुमार ने मुकेश यादव को रांची जाने के क्रम में बारियातू से गिरफ्तार किया. वह अपने सुप्रीमो दिनेश गोप से मिलने जा रहा था.एसबीआइ शाखा प्रबंधक का अगवा किया थाउग्रवादी कमांडर मुकेश 2003 में तूफान जी के नेतृत्व में एमसीसी में शामिल हुआ था. सात वर्ष तक संगठन मंे रहने के बाद 2010 में टीपीसी में शामिल हो गया. 2013 में क्षेत्रीय कमांडर संतोष यादव के नेतृत्व में पीएलएफआइ में शामिल हो गया. उसे लातेहार व पलामू क्षेत्र का सब जोनल कमांडर बना दिया गया. मुकेश के नेतृत्व में पांकी के एसबीआइ शाखा प्रबंधक का अपहरण कर 23 लाख रुपये की फिरौती वसूली गयी थी. मुकेश ने अपने चचेरे भाई राकेश यादव का भी फिरौती के लिए अपहरण किया था और तीन दिन बाद उसकी हत्या कर दी थी. बालूमाथ के एसीपी कारखाना में भी उसने हमला किया था. मुकेश पर पांकी थाने मंे तीन, पीपराटांड़ में दो, हेरहंज में चार व बालूमाथ थाने में तीन मामले दर्ज हैं. मुकेश ने पुलिस को संगठन के वैसे 30 सदस्यों का नाम बताया है, जो सक्रिय रूप से संगठन का काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >