बीएसएनलएल कार्यालय का घेराव

छिपादोहर. बीएसएनएल की लचर सेवा से परेशान उपभोक्ताओं ने छिपादोहर बीएसएनएल कार्यालय का घेराव किया. जम कर नारेबाजी की. आये दिन सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता काफी रोष में थे. घेराव की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गयी. इस दौरान दो घंटा से अधिक समय तक उपभोक्ता कार्यालय के समक्ष जम रहे. अधिकारियों के […]

छिपादोहर. बीएसएनएल की लचर सेवा से परेशान उपभोक्ताओं ने छिपादोहर बीएसएनएल कार्यालय का घेराव किया. जम कर नारेबाजी की. आये दिन सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता काफी रोष में थे. घेराव की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गयी. इस दौरान दो घंटा से अधिक समय तक उपभोक्ता कार्यालय के समक्ष जम रहे. अधिकारियों के पहंुचने पर अपना विरोध जताया. छिपादोहर में नियमित मोबाइल व टेलीफोन सेवा बहाल करने की मांग की. उपभोक्ताओं का विरोध देखते हुए तत्काल दूरभाष सेवा को दुरुस्त किया गया. आश्वासन दिया गया कि सेवा में सुधार का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >