सेवानिवृत्त रेंजर का निधन, शोक

चंदवा. सेवानिवृत्त रेंजर सुखदेव पाठक (90) का निधन बुधवार की देर रात इलाज के क्रम में हो गया. उनका इलाज रांची में चल रहा था. गुरुवार को उनका शव पैतृक गांव लोहड़ी (सतबरवा) पलामू लाया गया. अंतिम दर्शन के बाद उनके आवास से शवयात्रा निकाली गयी. मलय नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि […]

चंदवा. सेवानिवृत्त रेंजर सुखदेव पाठक (90) का निधन बुधवार की देर रात इलाज के क्रम में हो गया. उनका इलाज रांची में चल रहा था. गुरुवार को उनका शव पैतृक गांव लोहड़ी (सतबरवा) पलामू लाया गया. अंतिम दर्शन के बाद उनके आवास से शवयात्रा निकाली गयी. मलय नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि की गयी. ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक सुरेश पाठक ने उनको मुखाग्नि दी. निधन के बाद शोक संवेदनाओं क ा तांता लगा है. ब्राह्मण उत्थान संगठन के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ मिश्र, सचिव पंडित बालकृष्ण मिश्र समेत रामयश पाठक, सुरेंद्र वैद्य, झारखंड राज्य पेंशनर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राघो तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण महतो समेत शिक्षकों ने शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >