ओवरब्रिज बनाने की मांग

छिपादोहर. छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरवाडीह बरकाकाना रेल खंड के छिपादोहर रेलवे एक प्रमुख स्टेशन है. यहां से नेतरहाट, महुआडांड, गारू व आसपास के यात्री एक्सप्रेस व सवारी गाड़ी पकड़ते है. छिपादोहर में दो रेलवे प्लेटफार्म है. एक नंबर प्लेट फार्म […]

छिपादोहर. छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरवाडीह बरकाकाना रेल खंड के छिपादोहर रेलवे एक प्रमुख स्टेशन है. यहां से नेतरहाट, महुआडांड, गारू व आसपास के यात्री एक्सप्रेस व सवारी गाड़ी पकड़ते है. छिपादोहर में दो रेलवे प्लेटफार्म है. एक नंबर प्लेट फार्म में तो यात्रियों आसानी से ट्रेन पकड़ लेते है, लेकिन दो नंबर प्लेटफार्म में ट्रेन पकड़ने में यात्रियों को दिक्कत होती है. दो नंबर प्लेटफार्म के बीच रेलवे लाइन में हमेशा मालगाड़ी खड़ी रहती है. ग्रामीण संतोष प्रसाद, मुन्ना कुमार गुप्ता, भीमानंद गिरि, देवनाथ सिंह, मुखिया रामधनी सिंह समेत कई ग्रामीणों ने रेलवे डीआरएम समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र देकर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >