आधी रात गूंज उठी गिरजाघरों की घंटियां

प्रभु यीशु दुनिया में आये और मानव जाति को प्रेम, शक्ति, आनंद, दया, शांति और क्षमा का संदेश दिया लातेहार : जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंडों में प्रभु यीशु के जन्म पर मनाये जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 24 दिसंबर की रात में ही मसीही विश्वासी विभिन्न […]

प्रभु यीशु दुनिया में आये और मानव जाति को प्रेम, शक्ति, आनंद, दया, शांति और क्षमा का संदेश दिया

लातेहार : जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंडों में प्रभु यीशु के जन्म पर मनाये जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 24 दिसंबर की रात में ही मसीही विश्वासी विभिन्न चर्चों में जमा होने लगे थे.
गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. देर रात जैसे ही प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ चर्च की घंटियां बजने लगी और आतिशबाजी शुरू हो गयी. रंग-बिरंगी रौशनी से सजाये गये चर्च में विशेष प्रार्थना का दौर शुरू हो गया. यीशु के बाल रूप का चुंबन किया गया.
नाच-गान के साथ प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया. शहर के पहाड़पुरी स्थित कैथोलिक चर्च के फादर डॉ तेज कुमार ने बताया कि चरनी की सजावट की गयी है. मंगलवार की रात साढ़े दस बजे से मिस्सा पूजा समारोह का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में इसलिए आये कि सारे मानव जाति को आत्मिक आनंद, आत्मिक ज्योति एवं आत्मिक शांति मिल सके.
दो हजार वर्ष पहले प्रभु यीशु दुनिया में आये थे और सारे मानव जाति को प्रेम, शक्ति, आनंद, दया, शांति और क्षमा का संदेश दिया है. क्रिसमस के मौके पर जिला मुख्यालय के सभी चर्चों को आकर्षक रूप से सजाया गया है. शहर के मिशनहाता व चंदनडीह स्थित सभी चर्चों को आकर्षक रूप से सजाया गया है. पहाड़पुरी चर्च में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. यहां बिजली के कई तोरण द्वार बनाये गये हैं.
गारू में हुई विशेष प्रार्थना
गारू : क्रिसमस के मौके पर स्थानीय चर्च में तैयारियां की गयी है. मंगलवार की मध्य रात्रि गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई. क्रिसमस को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है. मंगलवार को क्रिसमस को ले कर बाजार में काफी रौनक देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >