मध्याह्न भोजन में लापरवाही हुई, तो होगी कार्रवाई

महुआडांड़ : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक आयोजित कर प्रखंड के विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ श्री दिलीप ने विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त मध्याह्न भोजन की देखरेख के लिए […]

महुआडांड़ : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक आयोजित कर प्रखंड के विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ श्री दिलीप ने विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त मध्याह्न भोजन की देखरेख के लिए प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया.

कमेटी में अधिकारियों के अलावा छात्रों के अभिभावक शामिल हैं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन का वितरण अभिभावकों द्वारा भोजन को चखने के बाद ही किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन ने कहा विद्यालयों में मेन्यू अनुसार मध्याह्न भोजन चलाने का निर्देश दिया गया है. मध्यान भोजन योजना में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >