किसानों के बीच पंप सेट का वितरण

बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि सिंगल विंडो सेंटर परिसर में गुरुवार को प्रखंड के 59 कूप लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश रौशन कुजूर, मुखिया मुंद्रिका सिंह, पूर्व मुखिया हुलास सिंह व जनसेवक देव लाल राम ने किसानों के बीच पंप सेट […]

बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि सिंगल विंडो सेंटर परिसर में गुरुवार को प्रखंड के 59 कूप लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश रौशन कुजूर, मुखिया मुंद्रिका सिंह, पूर्व मुखिया हुलास सिंह व जनसेवक देव लाल राम ने किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया.

श्रीकुजूर ने कहा कि मंगरा पंचायत के सात, हरातू के पांच, खुरा के पांच, मोरवाई के दो, चुंगरु के पांच, छिपादोहर, छेंचा व उक्कामांड़ के एक-एक किसानों के बीच वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि बरवाडीह पंचायत में एक भी कूप निर्माण पूरा नहीं होने से किसी भी लाभुक को पंप सेट नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >