2 चांद 3 : गिरफ्तार अपहर्ता व जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी.प्रतिनिधि, हेरहंजपुलिस ने लवागड़ा के भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह के अगवा मामले में शामिल राकेश केसरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा. 25 जुलाई की रात अरविंद सिंह का उसके घर से अगवा कर लिया गया था. घटना के बाद एसपी डॉ माइकल राज एस के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर रामजी महतो व थानेदार अभय शंकर टीम बना कर मामले की पड़ताल में जुटे थे. राकेश चतरा जिला के होसिर (लावालौंग) का रहनेवाला है. पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में उसने कई राज उगले हैं. उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य अपहर्ताओं क ी तलाश में जुट गयी है. विनोद गंझू है मास्टर माइंड : राकेश पुलिस के समक्ष राकेश केसरी ने बताया कि 24 जुलाई को बालूभांग जंगल में अरविंद कुमार सिंह के अपहरण की योजना बनायी गयी थी. लकड़बघवा (कुंदा) निवासी विनोद गंझू मास्टर माइंड था. 25 जुलाई की रात लवागड़ा के रंजीत उरांव के घर खाना खाने के बाद अपहरण करने की बात कही गयी. अहले सुबह टीएसपीसी उग्रवादी कह कर अरविंद के घर का दरवाजा खुलवाया गया. अपहरण के दूसरे दिन अरविंद के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. परिजनों से एक लाख रुपये मिले थे. विनोद गंझू ने 75 हजार रु पये रख लिया, शेष 25 हजार रुपये पांच साथियों में बांटे गये थे. पुलिस ने राकेश को लातेहार जेल भेज दिया है.
अपहरणकांड का आरोपी गिरफ्तार
2 चांद 3 : गिरफ्तार अपहर्ता व जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी.प्रतिनिधि, हेरहंजपुलिस ने लवागड़ा के भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह के अगवा मामले में शामिल राकेश केसरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा. 25 जुलाई की रात अरविंद सिंह का उसके घर से अगवा कर लिया गया था. घटना […]
