2 चांद 2 : आधार रैली में अधिकारी, कर्मी व स्कूली बच्चेचंदवा/हेरहंज. चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज में शनिवार को प्रभात फेरी के बाद आधार जागरूकता रैली निकाली गयी. चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ अर्जुन राम, सीआरपीएफ डी-11 के सहायक कमांडेंट एमएम भट्ट, बीइइओ अरुण पांडेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली इंदिरा चौक, थाना, गैराज लेन, बुध बाजार, अलौदिया, सरोजनगर, मिशन स्कूल, वन चेकनाका होते प्रखंड कार्यालय वापस लौटी. बीडीओ ने कहा कि आधार नंबर सभी के लिए अनिवार्य है. आनेवाले दिनों में आधार नंबर से कई कल्याणकारी कार्य संपादित होंगे. आधार बनवाने में किसी प्र्रकार का शुल्क देय नहीं है. मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रधान सहायक अरुण गहलोत, बीसीओ प्रफुल्ल टेटे, जेइ अरुण कुमार सिन्हा, रवि रंजन, महेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सतेंद्र सिंह, जयराम राय, रामलखन यादव, विनोद प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार साहू, इंदू भूषण पाठक, राज कुमार पाठक समेत रोजगार सेवक, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व रामवि चंदवा के स्कूली बच्चे मौजूद थे. हेरहंज प्रखंड कार्यालय से प्रात: प्रभात फेरी व इसके बाद आधार जागरूकता रैली निकाली गयी. नेतृत्व बीडीओ आफताब आलम व जिपस चंद्रदेव उरांव ने किया. रैली भंडार, तेली मुहल्ला, बाजार टांड़, पंचायत सचिवालय होते प्रखंड कार्यालय वापस लौट गयी. इसमें उत्क्रमित उवि हेरहंज, उमवि घुर्रे के बच्चे शामिल थे. मौके पर जगेश्वर उरांव, सामू उरांव, मुखिया मंगल उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
आधार....लोगों ने ठाना है, आधार कार्ड बनवाना है
2 चांद 2 : आधार रैली में अधिकारी, कर्मी व स्कूली बच्चेचंदवा/हेरहंज. चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज में शनिवार को प्रभात फेरी के बाद आधार जागरूकता रैली निकाली गयी. चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ अर्जुन राम, सीआरपीएफ डी-11 के सहायक कमांडेंट एमएम भट्ट, बीइइओ अरुण पांडेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी व जागरूकता रैली […]
