कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे कार्तिक व रोहित : एचएम

कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे कार्तिक व रोहित : एचएम. वर्ग 2 ए (रोल नं-30) कार्तिक उरांव 17 जुलाई से गैर हाजिर . वर्ग 6 बी (रोल नं-43) रोहित उरांव 12 जुलाई से गैर हाजिर चंदवा : लुकुइयां गांव से गायब दो स्कूली बच्चे पिछले कई दिनों से विद्यालय नही आ रहे थे. […]

कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे कार्तिक व रोहित : एचएम. वर्ग 2 ए (रोल नं-30) कार्तिक उरांव 17 जुलाई से गैर हाजिर . वर्ग 6 बी (रोल नं-43) रोहित उरांव 12 जुलाई से गैर हाजिर चंदवा : लुकुइयां गांव से गायब दो स्कूली बच्चे पिछले कई दिनों से विद्यालय नही आ रहे थे. यह खुलासा राजकीय कृत मध्य विद्यालय चंदवा के प्रभारी एचएम विजय कुमार ने वर्ग उपस्थिति पंजी द्वारा किया है. श्री कुमार ने बताया कि कार्तिक उरांव वर्ग 2 ए (रोल नं-30) का विद्यार्थी है. वह 17 जुलाई 2014 से विद्यालय नहीं आ रहा है. वहीं रोहित उरांव वर्ग 6 बी (रोल नं-43) का छात्र है. वह भी 12 जुलाई 2014 से गैर हाजिर है. बताते चले कि बच्चों के पिता सूरज उरांव व सुनील उरांव को तब पता चला जब शुक्रवार 25 जुलाई की देर शाम तक कार्तिक व रोहित घर नहीं लौटे. दोनों घर से विद्यालय के लिये निकले थे. रविवार 27 जुलाई को चंदवा थाना में अभिभावकों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >