दस मिनट पहले होता वज्रपात तो और बड़ी हो सकती थी घटना

बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र की छेंचा पंचायत में होरिलोंग गांव में सोमवार की शाम करीब 5.45 बजे हुआ वज्रपात यदि दस मिनट पहले हुआ होता तो और बड़ी घटना हो सकती थी. गांव में फुटबॉल मैच चल रहा था जिसने देखने के लिए 40-50 लोग मैदान के आसपास मौजूद थे. इस दौरान शाम करीब […]

बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र की छेंचा पंचायत में होरिलोंग गांव में सोमवार की शाम करीब 5.45 बजे हुआ वज्रपात यदि दस मिनट पहले हुआ होता तो और बड़ी घटना हो सकती थी. गांव में फुटबॉल मैच चल रहा था जिसने देखने के लिए 40-50 लोग मैदान के आसपास मौजूद थे. इस दौरान शाम करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गयी. बारिश में ही मैच जारी रखा गया.

इसके बाद करीब 5.35 बजे मैच खत्म हुआ तब तक लोग वहां मौजूद थे. मैच खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने घरों के लिए जाने लगे, तभी मैदान के पास ही वज्रपात हो गया. इस वज्रपात में दोनों टीम के खिलाड़ी भी बाल-बाल बच गये. हालांकि हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बारिश में ही किसी तरह घायलों को मोटरसाइकिल पर बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >