जॉबकार्ड है, लेकिन एक वर्ष से काम नहीं किया, तो होगा रद्द

लातेहार : उपायुक्त जिशान कमर ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) से संचालित हो रही योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री कमर ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित हो रही योजना से एक भी लाभुक वंचित नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. जिले में मनरेगा के तहत संचालित हो रही योजना से रोजगार […]

लातेहार : उपायुक्त जिशान कमर ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) से संचालित हो रही योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री कमर ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित हो रही योजना से एक भी लाभुक वंचित नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. जिले में मनरेगा के तहत संचालित हो रही योजना से रोजगार सृजन कर पलायन रोकने का निर्देश दिया.

जॉब कार्डधारी जिनके पास जॉबकार्ड है, लेकिन एक वर्ष से मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं किया है, उन्हें चिह्नित करें. वैसे सभी जॉबकार्ड को रद्द किया जायेगा. बैठक में उन्होंने मनरेगा से बने डोभा की जानकारी ली जिसमें पाया कि अभी भी डोभा निर्माण कार्य लंबित हैं. उन्होंने अविलंब डोभा निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त श्री कमर ने मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं सभी लंबित पड़ी योजना को एक माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019 तक लंबित आवासों को एक माह में पूर्ण करवाने का निर्देश दिया.
बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत जिले के बरवाडीह प्रखंड के मंगरा एवं उक्कामाड गांव में सभी मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है. बैठक में डीडीसी माधवी मिश्रा, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, योजना पदाधिकारी उपेंद्र राम, ज्ञानेश्वर शुक्ला, असलम, शिव प्रसाद यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >