कार्डधारियों को लाभ पहुंचायें

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिले के सभी मनरेगा जॉब कार्ड धारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है. शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इस योजना को चालू करने का […]

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिले के सभी मनरेगा जॉब कार्ड धारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है. शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इस योजना को चालू करने का निर्देश दिया है.

श्रम विभाग के डीपीएम प्रमोद कुमार द्वारा इस योजना की समर्पित सूची पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सूची को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. श्री कुमार ने स्वास्थ्य बीमा योजना की धीमी गति पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं डीपीएम प्रमोद कुमार कड़ी फटकार लगायी. उपायुक्त श्री कुमार ने जिले के वैसे प्राइवेट अस्पताल जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा के सभी अहर्ताओं का पूरा करते हैं, वहां भी इस योजना का लाभ लाभुकों को दिलवाने की बात कही. इस योजना को जिले में सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आगामी 13 मई को समाहरणालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, एसीएमओ एच हासंदा, चिकित्सा पदाधिकारी एके ओरिया समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >