लातेहार. स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय भर्ती सह निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. कैंप में पहुंचे नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये, इसमें जिले के करीब 150 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने इस दौरान युवाओं को विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना और बिरसा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया. भर्ती कैंप में विभिन्न कंपनियों व प्रतिष्ठानों द्वारा योग्यता के आधार पर 11 अभ्यर्थियों का सीधे चयन किया गया, जबकि 66 अन्य अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. मौके पर सुभाष कुमार, प्रवीण तिर्की, लक्ष्मी कांत तिवारी, धीरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे. माकपा के अंचल सचिव को पितृ शोक
चंदवा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव अनिल साहू के पिता शिव प्रसाद साहू (68 वर्ष) का निधन शुक्रवार तड़के रिम्स में इलाज के दौरान हो गया. वे पिछले एक सप्ताह से बीमार थे. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. अपने मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के लिए चर्चित स्व. साहू का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर स्थानीय देवनद तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र अनिल साहू ने मुखाग्नि दी. उनके आकस्मिक निधन पर माकपा के प्रमोद साहू, इंदूभूषण पाठक, धनेश्वर तुरी, मो अलाउद्दीन, पपुन प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, राजकुमार साहू, राजेश प्रसाद, गोपाल जायसवाल और दीपक निषाद सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
