कई जगहों पर मनी संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती, वक्ताओं ने कहा
लातेहार : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. शहर के अमवाटीकर स्थित आंबेडकर चौक में युवा कमेटी द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, पेन व पेंसिल का वितरण किया गया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समतामूलक समाज का सपना देखा था. हमें उनके सपनों को पूरा करना है.
छात्र-छात्राओं से बाबा साहेब की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की गयी. इस अवसर पर कमेटी के नरेंद्र राम, पिंटू कुमार, मदन राम, अजय राम, शंकर राम, किरण कुमार, चंदू कुमार, आकाश कुमार, उमेश राम, बबलू राम आदि उपस्थित थे.
पांडेयपूरा में भी कार्यक्रम : सदर प्रखंड के पांडेयपूरा ग्राम में जन विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुंगेश्वर राम ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का प्रयास किया था, लेकिन आज लोग उनके सिद्धांतों को भूल गये हैं. मौके पर मनपूरन राम, तिलक राम, हरेंद्र राम, नीरज, पंकज, धीरेंद्र मोची, उपेंद्र राजू, रोहित, राजन, कमलेश, प्रदीप, सोनिया देवी, चंदन प्रसाद, संजय यादव, सोनी कुमारी, प्रमीला देवी आदि उपस्थित थे.
सरना समिति ने मनायी आंबेडकर जयंती : सरना समिति के तत्वावधान में पड़हा भवन में डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता सचिव बिरसा मुंडा ने की. मौके पर तुलेश्वर उरांव, बालेश्वर उरांव व एचएस मीना आदि उपस्थित थे.
