ट्रेन में छापामारी, लकड़ी जब्त

लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई बेतला : पलामू टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया स्थित केचकी रेलवे स्टेशन पर बेतला प्रक्षेत्र के रेंजर नथुनी सिंह के नेतृत्व में पैसेंजर ट्रेन में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी जब्त किया गया. जब्त लकड़ी को वन विभाग के वाहन से […]

लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई

बेतला : पलामू टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया स्थित केचकी रेलवे स्टेशन पर बेतला प्रक्षेत्र के रेंजर नथुनी सिंह के नेतृत्व में पैसेंजर ट्रेन में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी जब्त किया गया. जब्त लकड़ी को वन विभाग के वाहन से बेतला लाया गया. रेंजर श्री सिंह ने बताया कि पूर्व में भी ट्रेन में छापामारी की गयी थी.

जिसमें भारी मात्र में लकड़ी बरामद किया गया था. उन्होंने कहा कि रेलवे को ट्रेन से लकड़ी की अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने को कहा गया है, लेकिन रेलवे द्वारा इस पर अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है. रेंजर ने कहा कि वन की अवैध कटाई व लकड़ी के अवैध कारोबार में जुटे लोगों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. छापामारी अभियान में जवाहर सिंह, वनरक्षी राजनाथ राम, लालजी राम, बचेंद्र चौबे सहित होम गार्ड के जवान व वनकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >