30 प्रतिशत से कम मतदान होनेवाले केंद्रों पर विशेष नजर

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे मतदान केद्र जहां 30 प्रतिशत से कम मतदान होता है, उन केद्रों में विशेष नजर रखी जायेगी. इन बूथों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रचार […]

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे मतदान केद्र जहां 30 प्रतिशत से कम मतदान होता है, उन केद्रों में विशेष नजर रखी जायेगी.

इन बूथों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा. जवाहर नवोदय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के प्रतिभागियों पेंटिंग व स्लोगन गीत आदि प्रस्तुत करेंगे ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. पूरे जिले भर में 100 से अधिक जगहों पर नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किये जायेंगे. मतदाता मित्र विशेष परिधान में मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेंगे. 29 मार्च को बीएलओ के साथ बैठक की जायेगी. 30 मार्च से चार अप्रैल तक सभी बीएलओ घर -घर जा कर मतदाता परची बांटेंगे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हैदर अली, अपर समाहर्ता अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >