कोडरमा के सड़क हादसे में वाहन से गिरकर युवक की मौत, दूसरा घायल

हादसे के बाद युवक का शव जब सदर अस्पताल लाया गया. जहां आक्रोशित लोगों ने सवारी वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट की.

विकास कुमार, झुमरीतिलैया: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र में झंडा चौक के नजदीक आनंद बिहार होटल के सामने बुधवार की अहले सुबह हुए हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल दास पिता सहदेव रविदास निवसी अलगडीहा जयनगर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक सवारी वाहन के छत पर सवार था. इस दौरान वाहन ओवरब्रिज के नीचले वाले भाग में लोहे से टकरा गयी और युवक नीचे गिर पड़ा. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया.

आक्रोशित लोगों ने की वाहन में तोड़फोड़

इधर, हादसे के बाद युवक का शव जब सदर अस्पताल लाया गया. जहां आक्रोशित लोगों ने सवारी वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया.

बारात से लौटने के क्रम में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सवारी वाहन नंबर बीआर-01जीए-5255 पर सवार होकर लोग कोडरमा के जयनगर के अलगडीहा से हजारीबाग के चौपारण बारात गए थे. वहां से लौटने के क्रम में वाहन झंडा चौक के पास दूसरे साइड पर स्थित मोहन स्टोर के बगल से प्रवेश कर आगे बढ़ा. इस दौरान वाहन आनंद बिहार होटल के आसपास ओवरब्रिज के नीचले भाग से जा टकरायी.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल कैसे होगा मेडिकल कचरे का निष्पादन

हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

हादसे में वाहन के छत पर सवार राहुल की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद दोनों युवकों को उसी सवारी वाहन से लेकर सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट भी की. घटना को लेकर मृतक युवक के पिता सहदेव रविदास ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >