युवा ही राष्ट्र निर्माण के प्रहरी हैं : नम्रता

रामेश्वरम होटल में रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा क्लब असेंबली का आयोजन किया गया. अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा ने की.

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. रामेश्वरम होटल में रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा क्लब असेंबली का आयोजन किया गया. अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. मुख्य अतिथि जिला गवर्नर नम्रता और विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर नवीन कुमार सिन्हा नवादा थे. अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं सचिव संदीप सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया. मुख्य अतिथि का परिचय रोटेरियन शैलेश दारूका ने कराया. युवा रोटेरियन कोषाध्यक्ष गौरांग पुजारा और प्रतीक जैन पांडया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया. सत्र के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी-अपनी कार्य योजनाएं प्रस्तुत कीं. पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, महेश दारूका, कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, अजय अग्रवाल, माला दारूका, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवीण मोदी तथा आगामी सत्र अध्यक्ष नवीन आर्य और असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने क्लब असेंबली की महत्ता पर प्रकाश डाला. रोटरी सेवा संस्कार ही इसकी खूबसूरती है मुख्य अतिथि नम्रता ने कहा कि रोटरी सेवा संस्कार ही इसकी खूबसूरती है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का प्रहरी बताया और अध्यक्ष संतोष सिन्हा के सेवा कार्यों की सराहना की. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. मौके पर फर्स्ट लेडी रूपा रानी सिन्हा, राजेश कुमार नवादा, कमल सेठी, सुरेश जैन सेठी, जयकुमार गंगवाल आदि उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन सचिव संदीप सिन्हा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >