ग्रिजली कॉलेज में विश्व पुस्तक दिवस मना

जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं पुस्तकें

जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं पुस्तकें कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती है़ं मानव समाज के विकास में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है़ हम सभी को ज्ञानार्जन के लिए प्रतिदिन पुस्तक पढ़ना चाहिए़ पुस्तकें जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं. सहायक प्राध्यापक इंद्र जायसवाल ने विश्व पुस्तक दिवस की महत्ता एवं महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों से अवगत कराया़ मौके पर प्रशिक्षु समीना परवीन, मनीष कुमार, दिव्या कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सागर कुमार दास, पवन पंडित, आयुष कुमार, विश्वजीत कुमार, काजल कुमारी, सुमित कुमार मोदी, प्रिया कुमारी, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, बिनोद कुमार यादव, सुवेता कुमारी, अनिशा कुमारी आदि मौजूद थे.संचालन प्रशिक्षु ज्योति कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >