कोडरमा: विधायक डॉ नीरा यादव ने मंगलवार को भाजपा के मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होती है.
उन्होंने कहा कि संगठन को और सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय जनहित से जुड़े मुद्दों से विधायक को अवगत कराया.
विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी सहित रामनाथ सिंह, संजय पासवान, चंद्रशेखर जोशी, सुनील यादव, राजकुमार यादव, पिंटू कुमार, पारिजात सिंह, शंकर मोदी, सन्नी कुमार लहरी, उत्तम कुमार, पवन कुमार सिंह, अजय द्विवेदी, अजय महतो, गौरव कुमार, विनय झा समेत बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
