सतगावां. सिहास में सोमवार को सर्पदंश से एक महिला गंभीर हो गयी. महिला की पहचान सिहास निवासी 32 वर्षीया ललिता देवी के रूप में की गयी. बताया गया कि सोमवार को ललिता देवी अपने घर के पास रखी जलावन लकड़ी को उठा रही थी. इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया. परिजन व ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.
होटल में आग लगने से हजारों का नुकसान
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित तिलैया बस्ती बिरहोर टोला के पास संचालित एक झोपड़ीनुमा होटल में रविवार की रात आग लग गयी. आग लगने से होटल में रखा कई सामान जल कर नष्ट हो गया. अंदर बंधी दो बकरियां भी मर गयी. इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ. संचालिका पिंकी देवी बताया कि रविवार रात करीब दस बजे बिरहोर टोला का एक युवक आया और ऑमलेट बनाने की जिद्द करने लगा़ देर रात होने की बात कह कर वह घर चली गयी. सुबह लोगों ने सूचना दी कि ढाबा जलकर राख हो चुका है. महिला ने आशंका जतायी है कि उक्त युवक ने ही आग लगायी होगी़
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.