कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर भाषण प्रस्तुत किये.
मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी विंग कमांडर संजीव शर्मा तथा आवासीय विद्यालय प्रशासक संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी भाषण से बच्चों में बोलने की कला, आत्मविश्वास और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता बढ़ती है.
प्रतियोगिता के विशेष वर्ग में माहिम मुर्मू, सार्थक सिंह, मानस, शिवाय सिंह व लक्ष्य कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. कनिष्ठ वर्ग में मुकुंद देव, राजवीर प्रसाद, अंकुश कुमार, तेजस राज, मनस्वी, साक्षी, शशांक मिश्रा व आकाश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. वरिष्ठ वर्ग में आदित्य, धनराज, सत्यम कुमार, शिव शुक्ला, अर्पण मितल और कृष्णा गिरि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे.
प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंसूर आलम, अर्चना कुमारी, अभिमन्यु झा, किरण कुमारी, अनसूया पालित, रविनेश बरियार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
