कोडरमा में गजराज का आतंक: बछड़े को कुचला, मौत

जयनगर के गडगी गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने फसलों को बर्बाद किया और एक बछड़े को कुचलकर मार डाला, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है।

कोडरमा: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गडगी ठाकुर टोला में सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक जंगली हाथी के अचानक गांव में प्रवेश करने से अफरा-तफरी मच गई. सुबह-सुबह हाथी को गांव के बीच विचरण करते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों के अंदर चले गए और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखी.

ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी जंगल की ओर से गांव में पहुंचा था. गांव में प्रवेश करने के बाद हाथी इधर-उधर घूमता रहा और खेतों में लगी फसलों को रौंदना शुरू कर दिया. हाथी के गांव में होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करते रहे. गांव में घूमते हुए हाथी ने उर्मिला देवी, झुनिया देवी एवं उपेंद्र ठाकुर के खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया.

किसानों के अनुसार, फसल तैयार होने की स्थिति में थी और हाथी द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाए जाने से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है. किसानों ने वन विभाग एवं प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. हाथी ने इसके बाद श्याम किशोर ठाकुर के घर के बाहर पहुंचकर वहां बंधे बछड़े को भी निशाना बनाया.

हाथी ने बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद श्याम किशोर ठाकुर के परिवार में मातम पसर गया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथी के गांव में प्रवेश के दौरान लोग उसके करीब पहुंच जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

हाथियों के गांव एवं आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से ग्रामीणों के बीच हमेशा भय बना रहता है. खासकर अहले सुबह और रात के समय लोग खेतों तथा घरों से बाहर निकलने में डरते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >