कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन भगवान बिरसा मुंडा सदन ने कार्यभार संभाला. शिविर के प्रथम सत्र की शुरुआत स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत से की. इसके बाद मंत्र उच्चारण व योग कराया गया. साथ ही गोशाला में स्वच्छता अभियान चलाया. महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय , हजारीबाग कुलानुशासक डाॅ मिथलेश सिंह व उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने मानवशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन को पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर डाॅ मिथिलेश सिंह ने कहा कि समाजसेवा करना हम सभी लोगों का दायित्व है. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गोशाला में गो माता को रोटी खिलाई. वहीं दोपहर में सभी स्वयंसेवक ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया. दूसरे सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने गांव के बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर दीपक कुमार, आलोक कुमार, दीपानाथ, ओशो अंशुमन, सुलेखा, सृष्टि, महादेव , बिपिन, इंद्रदेव, आदित्य कुमार, रवि प्रसाद, महाविद्यालय के डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष सिंह, सूचित कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
