कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह अंग्रेजी कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले कर्नल लालनुन सियामा तथा जयहिंद आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि कविता बोलने से बच्चों में नये-नये शब्द, वाक्य, संरचना और भाषा की शैली सिखने में मदद मिलती है. प्रतियोगिता में विशेष वर्ग में प्रांजल पांडेय प्रथम, मानव राज द्वितीय, अमन कुमार तृतीय रहे. कनिष्ठ वर्ग में आरव पांडेय प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, अंकुश कुमार तृतीय रहे. वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: किशन गिरि, सम्यक आंनद, हर्ष राज, शिवेश राज, फकरा प्रवीण व हंस कुमार राज रहे. प्रतियोगिता का संचालन किरण कुमारी ने किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंसूर आलम, अर्चना कुमारी, नीतू नलिनी, अभिमन्यु झा, अनसूया पालित, सुगंधा साहू, रजनीश बरियार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंग्रेजी कविता सुनाओ प्रतियोगिता
विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
