कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश कोडरमा बाजार. उपविकास आयुक्त रवि जैन ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित एमटीसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने केंद्र में भर्ती गंभीर कुपोषित बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में पाया कि 10 बेड क्षमता वाले एमटीसी केंद्र में मात्र तीन बच्चे भर्ती हैं. इस पर डीडीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एमटीसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया. साथ ही पोषण परामर्शी को कुपोषित बच्चों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्र की एएनएम, सहिया व आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों को एमटीसी में लाने का निर्देश दिया. डीएस डॉ रंजीत कुमार को एमटीसी में महिला होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने आदि का निर्देश दिया.
डीडीसी ने सदर अस्पताल के एमटीसी का किया निरीक्षण
कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश
