जयनगर : पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माइका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया. यह मार्च जयनगर थाना परिसर से शुरू होकर पेठियाबागी चौक तक पहुंचा. पैदल मार्च के दौरान माइका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है. उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. वहीं किसी अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही. मौके पर एएसआई संजय कुमार सिंह, आशीष हांसदा सहित पुलिस के कई जवान मौजूद थे.
पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर पैदल मार्च
मार्च जयनगर थाना परिसर से शुरू होकर पेठियाबागी चौक तक पहुंचा.
