स्वयंसेवकों ने एड्स से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महात्मा गांधी सदन ने कार्यभार संभाला.

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महात्मा गांधी सदन ने कार्यभार संभाला. पहले सत्र में महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने स्वयंसेवकों को मंत्र उच्चारण और योगासन कराया. उसके बाद स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली. सभी स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण भी किया. वहीं दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सखुआ के पत्तों का दोना और पुराने न्यूज पेपर से ठोंगा बनाना सिखाया. तत्पश्चात ग्रामीण बच्चों के बीच जूता, कपड़ा और फल का वितरित किया गया. इस अवसर पर अमित कुमार, इंद्रदेव, शिखा, अन्ना श्री, अभिजीत, मनीषा, ट्विंकल, मधु, आलोक कुमार, रवि प्रसाद, तमन्ना परवीन, जुली कुमारी, ओशो अंशुमन, सुलेखा, सृष्टि, महादेव, महाविद्यालय के डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष सिंह, सूचित कुमार, महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी व राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी सौरभ शर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >